भाई से बात कर महिला ने किया सुसाइड:महेश्वर से तीन माह पहले ही इंदौर आया था परिवार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला ने अपने भाई से कॉल पर बात की। इसके बाद फांसी लगा ली। महिला के बच्चे घर के बाहर थे। पुलिस के मुताबिक मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों से बात की जाएगी।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक सोनाली (37) पुत्र मिलिंद इंगले निवासी सूर्यदेव नगर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि सोनाली के परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मोबाइल पर भाई से बात हुई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर अपनी जान दे दी। बच्चों ने उसे देखा तो पति मिलिंद को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों के मुताबिक सोनाली के दो बच्चे हैं। दोनो की शादी काे करीब 14 साल हो गए। पति होस्टल में जाॅब करते है। तीन माह पहले ही ट्रांसफर होने के चलते महेश्वर से इंदौर रहने आए। इसके बाद से दोनों यहीं रह रहे थे। परिवार के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version