भारत के आयुष शेट्टी को विश्व जूनियर में कांस्य पदक,फरहान और पित्चामोन विजेता

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

विश्व बैडमिंटन स्पर्धा के बाद विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में भी भारत ने एक कांस्य पदक हासिल किया, आयुष शेट्टी विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतनेवाले 10वें भारतीय और बालक एकल में पदक पाने वाले आठवें खिलाडी हैं, भारत को इस स्पर्धा में 11पदक मिले हैं, साइना नेहवाल ने 2006में रजत और 2008 में स्वर्ण पदक हासिल किया, पिछले साल 2022 में स्पेन में संकर मुथुसामी सुब्रमण्यमन ने बालक एकल में रजत पदक प्राप्त किया, इस बार 2से 8 अक्टूबर तक स्पोकने, वाशिंगटन अमेरिका में हुई विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में आयुष शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में सातवें क्रम के जापान के युदाई ओकिमोतो को 45 मिनट में 21-16,21-17 से हराकर उलटफेर किया एवं पदक पक्का किया,

आयुष शेट्टी बालक एकल सेमीफाइनल में चौथे क्रम के इंडोनेशिया के एलवी फरहान से 18-21,15-21से 37 मिनट में पराजित हुए, फरहान ने ही खिताब जीता, फरहान ने दूसरे दौर में भारत के तुषार सुवीर को 21-16,21-19से पराजित किया,आयुष ने दूसरे दौर में दूसरा क्रम प्राप्त मलेशिया के इओगेने इवे को 21-17,21-17 से 40 मिनट में हराकर उलटफेर किया, वे तीसरे दौर में इंडोनेशिया के मुहम्मद रेझा अल फजरि को 21-14,13-21,21-19 से 53 मिनट में पराजित किया, वे चौथे दौर में फिलीपींस के जमाल रहमत पंदी को 21-16,21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन संगठन महासचिव संजय मिश्रा ने आयुष को बधाई देते हुए स्मैश को बताया कि इस बार भी हमने पदक हासिल किया है, भारतीय खिलाडी प्रतिभाशाली हैं, उन्हें तराशने की जरुरत है

संजय मिश्रा भी स्पोकने गए,

तारा शाह क्वार्टर फाइनल खेली
बालिकाओं में भारत की तारा शाह क्वार्टर फाइनल तक खेली, आठवें क्रम की चीन की झु वेन जिंग ने तीसरे क्रम की तारा शाह को क्वार्टर फाइनल में 21-17,21-6 से 35 मिनट में हराया, तारा चौथे दौर में चेक गणराज्य की लुसिई करुलोवा को21-8,21-7 से, तीसरे दौर में कनाडा की एलेना यु को 23-21,21-16से और दूसरे दौर में जर्मनी की सेलिन हुब्सु को 21-14,21-16 से पराजित किया, भारत की उन्नति हूडा तीसरे दौर में पहले क्रम की जापान की तोमोका मियाझाकि से 13-21,13-21से पराजित हुई, तोमोका क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की चिअरा मार्वेले हान्दोयो से हारी,

- Advertisement -

एल्वी फरहान 31 सालों के इतिहास में विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में बालक एकल खिताब जीतने वाले इंडोनेशिया के पहले खिलाड़ी बने, चौथे क्रम के फरहान ने फाइनल में तीसरे क्रम के चीन के हु झे एन को एक घंटे 5 मिनट में 21-19 ,19-21, 21-14से हराया, हु ने सेमीफाइनल में पहले क्रम के फ्रांस के अलेक्स लनिएर को 22-20,22-20से 57 मिनट में हराकर उलटफेर किया,
थाईलैंड की 16वर्षीय पित्चामोन ओपात्निपुथ ने 19वर्ष बालिका एकल फाइनल में इंडोनेशिया की चिअरा मार्वेले हान्दोयो के 21-11,21-9से 34 मिनट में हराया, 5 में से 2खिताब चीन को मिले, मिश्रित युगल फाइनल चीनी जोड़ियों के बीच ही हुआ,मा शेंग झुऔर यि जुन ने पुरुष युगल एवं लिअओ पिन यि और झांग जिआ हान ने मिश्रित युगल खिताब जीता,

अमेरिका को पहली बार पदक: श्लोक रामचंद्रन प्रशिक्षक
जापान की माया तागुचि और अया तामाकि ने अमेरिका की फ्रांसेस्का कोर्बेट और एलिसोन ली को 12-21 ,21-13,21-15 से हराकर महिला युगल खिताब हासिल किया ,

तीसरे क्रम की फ्रांसेस्का कोर्बेट और एलिसोन ली विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली अमेरिकी बनी, सेमीफाइनल में अमेरिकी जोड़ी ने पहले क्रम की जापान की मेई सुदो और नाओ यामाकिता को 18-21,21-16,21-13 से एक घंटे 4 मिनट में हराकर उलटफेर किया, इससे पहले अमेरिका के हावर्ड बाच और टोनी गुनावन विश्व बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में खेले , उसके बाद अब फाइनल खेले हैं,

एलिसोन ली के प्रशिक्षक भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्लोक रामचंद्रन है जो विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में अमेरिकी टीम के प्रशिक्षक भी है, श्लोक रामचंद्रन ने बताया कि वे इस सफलता से बहुत खुश हैं, 1992 ओलंपियन बेन ली की बिटिया है एलिसोन ली जिन्होंने गोल्डेन गेट बैडमिंटन एकेडमी की शुरुआत की है,

भारत को सातवां स्थान
स्पोकने वाशिंगटन अमेरिका में ही 25 से 30 सितम्बर तक हुई विश्व जूनियर मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा चीन ने जापान को 3-1 से हराकर जीती, सेमीफाइनल में चीन ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया,
भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर सातवां स्थान प्राप्त किया, भारत क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से 0-3से पराजित हुआ, अमेरिका में पहली बार विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा हुई

Exit mobile version