बुधवार रात एक आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता के साथ हुई लूट और मारपीट की घटना से नाराज आरएसएस के कार्यकर्ताओं भंवरकुआं थाने पहुंचे और कार्यवाई की मांग की । मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
मामला भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के कामधेनु पार्क का है । यह संघ से जुड़े शिवम पंवार के साथ तीन बदमाशो ने मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था । जिसके बाद संघ से जुड़े लोग भंवरकुंआ थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाई की मांग की ….पुलिस ने तुरंत मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है ।
