इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सरकारी स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच के बाद पुलिस ने 6 बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था
दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां बाणगंगा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था वही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही 5 आरोपी फरार है वही पुलिस ने आज पांचों बदमाशों पर 5000 का इनाम घोषित कर दिया है
