ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • आरोपी के कब्जे से 60 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त।

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
की जा रही है। इसके तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना एमआईजी ने संयुक्त कार्यवाही की है। इसमें संदिग्ध को पकड़ा। आरोपियों में प्रशांत राजकुमार ठाकुर पाटनीपुरा इंदौर, सुमित रमाकांत मिश्रा नरसिंह की चाल इंदौर,निखिल नंदकुमार पाल पाटनीपुरा इंदौर क़ो गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 60 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई। माना जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधिक रिकॉर्डधारी है। आरोपी प्रशांत के विरुद्ध 3 अपराध, आरोपी सुमित के विरुद्ध 4 अपराध एवं आरोपी निखिल के विरुद्ध 2 अपराध दर्ज है। आरोपियों के विरुद्ध थाना एमआईजी पर धारा 8/21 NDPS एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।

Exit mobile version