इन्दौर क्राइम ब्रांच ने घरों से मोबाईल चोरी करने वाली गैंग के दो शातिर आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 मोबाइल फ़ोन और एक लैपटॉप जब्त किया है
दरसअल इन्दौर क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आजाद नगर थाना क्षेत्र में सस्ते दामो पर मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच और थाना आज़ाद नगर द्वारा संयुक्त कारवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड कर नाम पता पूछने पर आरोपीययो ने अपना नाम (1) मनीष यादव और.मनीष राजपूत होना बताया । पकड़े गए आरोपी आज़ाद नगर क्षेत्र की अलग अलग कॉलोनीयों में घरों से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के 13 मोबाइल और 1 लेपटॉप जब्त किये है वही पुलिस आरोपीययो से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है
