इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त की महिंद्रा जीप चलाने के लिए ली लेकिन उसने अन्य व्यक्ति को महिंद्रा जीप बेच दी जब फरियादी ने अपनी महिंद्रा जीप वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भवरासला का है यहां के रहने वाले एक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसने अपने दोस्त सुरेश उर्फ सूरज को अपनी महिंद्रा जीप चलाने के लिए दी थी लेकिन उसके द्वारा उसकी महिंद्रा जीप अन्य किसी व्यक्ति को बेच दी इस बात की जानकारी फरियादी को लगी तो उसने अपनी महिंद्रा जीप वापस मांगी लेकिन वह आनाकानी करने लगा जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है पुलिस ने अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
