एक्सीडेंट में हुई दो युवकों की मौत मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र एक्सीडेंट में हुई दो युवकों की मौत मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाई गई थी जिसमें दोनों बुलेट सवारों का संतुलन बिगड़ा था और डिवाइडर में जा घुसे थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नर्मदा चौराहे का है जहां 11 जून को राकेश और सुमित नामक युवक पीथमपुर से इंदौर की ओर आ रहे थे उसी दौरान नर्मदा चौराहे पर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर में जा घुसी थी जिसमें राकेश और सुमित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया था वही जांच के बाद पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी लापरवाही के चलते दोनों युवकों की मौत हुई थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की और भी जांच कर रही है

Exit mobile version