बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेडी में मंदिर को तोड़ा गया सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोगों के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है इसी कड़ी में एक घटना सामने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में जहां पर एक मंदिर को तोड़ा गया है फिलहाल पूरे ही घटना सामने आने के बाद पुलिस ने इस पूरे ही मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेडी में एक शिव मंदिर पर बुलडोजर चला देने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस तक पहुंची थी जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मौके से जेसीबी सहित अन्य लोगों को पकड़ा और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल पूरे ही मामले में किन लोगों के कहने पर मंदिर को तोड़ा गया है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग लगातार क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं और पहले भी उन्होंने मंदिर तोड़ने का प्रयास किया था फिलहाल पूरे ही मामले में अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में आगे किन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

Exit mobile version