इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर जमकर एक युवक की कुछ लोगों के द्वारा पिटाई की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वही इस पूरे ही मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी जितेंद्र दुबे का पुरानी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था इसी दौरान जब जितेंद्र दुबे क्षेत्र में मौजूद एक मंदिर में दर्शन करने के लिए गया तो वहीं पर मौजूद कुछ लोग आए और पुरानी बात को लेकर जमकर विवाद करने लगे और इस दौरान बदमाशों ने युवक जितेंद्र दुबे की जमकर पिटाई कर दी, फिलहाल पिटाई की घटना पूरी घटना वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
