इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक बदमाश को मुखबिर की सूचना के आधार पर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था जिसके पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है
पूरा मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां हेमंत राजा उर्फ भैया जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की है वहीं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह किसी को लूटने की नियत से थाना क्षेत्र में घूम रहा था जिसके पहले ही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया वही पुलिस आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने में जुटी हुई है
