फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ निगम ने की रिमूवल कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फुटपाथ पर लगने वाले जाम और लोगों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ निगम ने आज रिमूवल कार्यवाही की।

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र के आसपास के बाजारों में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम के रिमूवल दल ने आज बड़ी कार्रवाई की जहां खजूरी बाजार, राजवाड़ा के आसपास, कपड़ा बाजार, चोर बाजार आड़ा बाजार क्षेत्र सहित तमाम इलाकों में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को निगम ने पुलिस दलबल और निगम के वाहनों के साथ घूम कर कार्यवाही की, निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बताना चाहेंगे कि इंदौर के राजवाड़ा इलाके में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ होलसेल और अन्य फूटकर व्यापारी संघ के लोगों द्वारा निगम की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। वही आज की इस कार्यवाही के दौरान फुटपाथ के दुकानदारों को सख्त लहजे में समझाइश दी गई। वही इस कार्यवाही को लेकर निगम उपायुक्त ने मौके पर कुछ भी कहने से इंकार किया।

Exit mobile version