इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भाजपा कार्यालय में की प्रेस वार्ता

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मानसून सत्र के दौरान गठबंधन पार्टियों के द्वारा अपनाए गए दूर व्यवहार को लेकर आज इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया सदन में चल रहे मानसून सत्र अत्यंत सफल और प्रभावी रहा है और कई विधेयक पारित किए गए हैं गठबंधन ने देश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदन का सत्र आगे बड़ा और अनेक विधेयक जनहित में पारित हु दरअसल आपको बता दे सदन में चल रहे मानसून सत्र को लेकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष के घमंडी गठबंधन द्वारा मानसून सत्र में लगातार विघ्न पैदा किया गया केंद्र की मोदी सरकार ने आम नागरिकों के जीवन को और अधिक सफल और सरल और सुविधाजनक बनाने हेतु बिल पारित किए हैं और यह मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है सरकार ने 25 विधेयक प्रस्तुत किए थे जिनमें से 23 विधेयक को दोनों सदनों में पारित किया है उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यक्ति डेटा संरक्षण विधेयक 2023 बिल पारित हुआ यह देश में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित और विनियमित करने का प्रयास करता है वही एक और मध्यस्थ बिल 2023 भी पारित किया गया जिसमें विवादों के प्रभावी निपटा के लिए सामुदायिक संस्थागत और ऑनलाइन मध्यस्तक को मान्यता देता है वहीं केंद्र सरकार भारत में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र के बड़े योगदान के साथ 50000 करोड़ का फंड भी स्थापित करेगी जिससे हमारे युवाओं को अनुसंधान के लिए भारत ने की एक मजबूत तंत्र मिलेगा

: इंदौर सांसद ने कहा कि विपक्ष के घमंडियां गठबंधन द्वारा पूरे मानसून सत्र में बाधा डालने का प्रयास किया गया और इस बात पर जोर देने के बावजूद भी मणिपुर मुद्दे पर बहस करने का समय आया और मोदी सरकार के बयानों को सुनने की बात आई तो विपक्ष ने वर्क आउट कर दिया जिससे यह स्पष्ट होता है कि इनका पूरा एजेंडा केवल इस मुद्दे पर दिखावा करना था और वास्तव में इसे संबोधित करना नहीं था

Exit mobile version