फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल कर रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/VIxy1TEeafU

इंदौर शहर में लगातार छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आए हैं जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी द्वारा फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छेड़छाड़ और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पर पीड़िता बाहर की रहने वाली है वहां इंदौर में रहकर हॉस्टल में पढ़ाई कर रही है जा रूपी पुष्पेंद्र जैस्वाल द्वारा सोशल मीडिया पर पीछा करने एवं फर्जी आईडी बनाकर छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर मैसेज कर परेशान करने तथा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता है जब पीड़िता ने पुष्पेंद्र से इस बारे में चर्चा की तो पुष्पेंद्र के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी और शादी करने का दबाव भी बनाया गया जिसके बाद पीड़िता ने यह बात पुलिस को बताई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version