चंदन के पेड़ चोरी करने के मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने चिन्हित लोगो की जल्द गिरफ्तारी की बात कही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

संयोगितागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेसीडेंसी एरिया में चंदन के पेड़ चोरी करने के मामले में पकड़ाए अंतर राज्य गिरोह के सदस्य हैं पुलिस ने और भी लोगों को चिन्हित किया है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

कुछ दिनों पूर्व संयोगितागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेजीडेंसी एरिया में चंदन के पेड़ चोरी होने का मामला सामने आया था जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें से दो आरोपी इंदौर के थे आरोपी से पूछताछ में कहीं जानकारी पुलिस को मिली है एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार पकड़ा आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं पुलिस ने अपनी तफ्तीश में और भी लोगों को चिन्हित किया है जिन की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी पुलिस का प्रयास इस तरह की घटनाओं को जड़ से खत्म करना है जिस पर पुलिस काम कर रही है।

Exit mobile version