प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में दूध विक्रेता संघ के द्वारा दूध के दामों में कमी करने की घोषणा की गई है जो दूध कल तक डेरी पर ₹62 पर प्रति लीटर के करीब बिक रहा था उसमें ₹2 प्रति लीटर की कमी करते हुए ₹60 प्रति लीटर के हिसाब से आब ड़ेरी से दूध बिकेगा वही घर पहुंच सेवा जो दूध की बंदी बाटी जाती थी वह ₹58 प्रति लीटर के हिसाब से बाटी जाती थी किंतु ₹2 प्रति लीटर कम करने के कारण अब ₹56 प्रति लीटर के हिसाब से दूध घर पहुंच ग्राहकों को मिलेगा
इंदौर शहर की बढ़ती हुई आबादी के साथ हीं दूध की खपत भी निरंतर इंदौर शहर में बढ़ती जा रही है दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाले के अनुसार 35 लाख की आबादी वाले इंदौर शहर में प्रतिदिन 12 लाख लीटर से अधिक की दूध की खपत होती है जिनकी कीमतों में दूध संघ निर्णय के अनुसार ₹2 प्रति लीटर की कमी की गई है
भारत मथुरा वाले ने बताया कि गत माँह बारिश की लंबी खिंच के चलते हरे घास की कमी के चलते पशु आहार में निरंतर वृद्धि हो रही थी अब चुकी बारिश अच्छी हो चुकी है हरे घास और पशु आहार की अत्यधिकता का होने के कारण दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कमी की गई है
