सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष के दौरान गौ माता को चारा खिलाना एवं दान पुण्य करना महत्वपूर्ण माना गया है साथ ही कौवा चींटी स्वान निर्धन के दान का भी महत्वपूर्ण माना गया है इसी बात को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने हंस दास मठ पर गौशाला में गायों का पूजन कर गुड़ चना एवं चारा खीलाया साथ ही नगर निगम पर आरोप लगाया की इंदौर शहर को गायों से मुक्त करने में हुए भ्रष्टाचार मैं नगर निगम की अहम भूमिका है
प्रमोद कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 17000 गाय स्वच्छता अभियान के दौरान शहर से पकड़ी गई थी जिनकी जानकारी आज तक किसी भी विभाग के पास नहीं है निगम प्रशासन चाहता तो पकड़ी गई गायों को मंदिरों की गौशालाओं में दे दिया जाता तो दूसरे लोगों की धार्मिक आस्था के साथ गायों की देखरेख और सेवा भी आसानी से हो सकती थी पूर्व में पकड़ी गई लगभग 17000 गायों का हिसाब किताब नातो निगम प्रशासन के पास है नहीं प्रदेश सरकार के पास
