पुलिसकर्मी बन कार सवारों से रुपये मांगे, दुष्कर्म में फंसाने की दी धमकी, आरोपितों पर एफआइआर दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • कार सवार जब थाने जाने को तैयार हुए तो आरोपित भाग गए। बाद में कार सवारों ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

इंदौर। बायपास पर युवक-युवतियों ने कार सवारों से रुपये छीनने की कोशिश की। स्वयं को पुलिसकर्मी बताने वाले युवकों के साथ युवतियां भी थी। आरोपितों ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। बाद में कार सवार थाने पहुंचा और आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।
कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, गुलशन राजेश सोलंकी निवासी लसूड़िया मोरी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर एफआइआर दर्ज की है। घटना 15 दिसंबर की रात करीब आठ बजे की है। गुलशन ने पुलिस को बताया कि वह उसके साथी (पटेल) के साथ कार से आ रहा था। यूनो होटल के सामने कुछ लोग आए और पटेल से विवाद करने लगे।
मामला रफादफा करने के बदले 25 हजार रुपये मांगे
आरोपितों ने 25 हजार रुपये मांगे और कहा कि दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। आरोपितों के साथ युवतियां भी थी।आरोपितों ने मामला रफादफा करने के बदले 25 हजार रुपये मांगे। उनका वीडियो भी बना लिया। सोलंकी व पटेल थाने जाने को तैयार हुए तो आरोपित फरार हो गए। मामले में गुरुवार रात एफआइआर दर्ज करवाई गई है।

Exit mobile version