पितृ पर्वत 51 हजार भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, विजयवर्गीय बोले- हर मोहल्ले में बनेगा हनुमान चालीसा क्लब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पितृ पर्वत पर शनिवार 25 मार्च को अनूठा आयोजन हुआ। यहां शाम को 51 हजार भक्तों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया । आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर व वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में शुरू हुआ। इसमें कई महा मंडलेश्वर व संत भी शामिल होने के लिए यहां पहुंचे

कैलाश विजयवर्गीय ने श्रीश्री रविशंकर से कहा कि इंदौर स्वच्छ शहर, संस्कार वाला शहर, संस्कृति वाला शहर। इंदौर अब पहचान का मोहताज नहीं है। लेकिन मुझे नौजवानों में एक विकृति दिखाई दे रही है। थोड़ा नशा करने लग गए है। मैं हनुमान चालीसा हर नौजवान के पास पहुंचाना चाहता हूं। आने वाले समय में आप सब संतों के सानिध्य में हम संकल्प लेंगे कि हर मोहल्ले में एक हनुमान चालीसा क्लब बनेगा और लोग रोज हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मंच से ही लोगों से पूछा आप संकल्प लेने का तैयार है…। हम युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सकारात्मक एनर्जी से जोड़ेंगे। हनुमान जी से जोड़ेंगे। हनुमान जी एक पॉवर हाउस है। जब नौजवान पॉवर हाउस से जुड़ जाएगा उसके नशे में डूब • जाएगा तो बाहर का नशा नहीं करेगा। क्या आप लोग सहमत है … जिस पर भक्तों ने हां कहां।

यह पहला मौका है कि शहर में हनुमान चालीसा के लिए इतनी तादाद में भक्तजन उमड़े हैं। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने ऊपर आयोजन स्थल से लेकर सड़क तक व्यवस्था संभाल रखी थी । भक्तों के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था थी आयोजन स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए विशाल रेड कारपेट बिछाया गया था तथा कई हाई मास्ट लगे थे जिससे पूरा परिसर सफेद रोशनी में जगमगा रहा था ।

Exit mobile version