पत्नी को दिनभर खड़ा रखता था नाई, कहता था- मैं भी खड़ा रहता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कटिंग सैलून चलाने वाला युवक पत्नी को दिनभर खड़ा रखता था। कहता था कि मैं कटिंग करते वक्त दिनभर खड़ा रहता हूं, तू भी घर में खड़ी रहा कर। पत्नी बैठ जाती तो वह उसे बाल पकड़कर घसीटता, पीटता और यातनाएं देता है।
लसूड़िया पुलिस ने महिमा (19) की शिकायत पर पति विकास वर्मा, संगीता वर्मा निवासी तलावली चांदा के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। महिमा ने बताया कि पति मुझे कहता है कि दिनभर घर का काम करने के बाद जरा भी तुझे बैठना नहीं है। कुछ दिन पहले मेरे माता-पिता और बहन आए थे, तब भी पति ने मेरे बाल पकड़कर मारपीट की। परिजन बचाव में आए तो उन्हें भी पीटा।

Exit mobile version