पत्नी को तलाक देकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, मामला दर्ज कर जांच शुरू की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में विशेष समुदाय के व्यक्ति व्यक्ति द्वारा पत्नी को तलाक देकर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा जांच कर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्यवाही को अंजाम दिया तो वही आरोपी का मोबाईल फोन जप्त कर जांच शुरू की गई है…।

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता महिला द्वारा महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराई की 2008 में मोमिन नामक एक व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी शादी के बाद कुछ दिन तक तो काफी अच्छा माहौल रहा लेकिन उसके बाद मोमिन उससे मामूली सी बातों को लेकर विवाद कर उसे मारपीट करने लगा जिसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके में रहने लगी और कुछ दिनों के बाद परिवारिक रजामंदी के अनुसार तलाक ले लिया लेकिन तलाक होने के बाद भी मोबीन उसके मायके आकर उसके साथ मारपीट कर उसके पास जो मोबाइल में अश्लील वीडियो थे उसे वायरल करने की धमकी देने लगा और फिर उसने कुछ लोगों को यह वीडियो वायरल भी कर दिए इस पूरे मामले में पीड़िता ने मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए पति को नोटिस जारी किए हैं आरोपी पति का मोबाइल भी जप्त कर दिया गया है ताकि तमाम जांच की जा सके

Exit mobile version