पत्नी की बेवफाई नहीं हुई बर्दाश्त पति ने चौथी मंजिल से कूद कर दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेवफ़ाई से नाराज होकर चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है,मृतक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था

दरसअल 10 साल कोई व्यक्ति अपनी पत्नी से इतना प्यार करेगा कोई सोच भी नही सकता वही ताजा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है जहाँ भीम नगर मल्टी में रहने वाले नगीन खर्राटे ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक अपनी पत्नी के अवैध सम्बंध को लेकर कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था मृतक नगिन खर्राटे को उसके दोस्तों ने बताया था कि पत्नी का किसी और से प्रेम संबंध चल रहा था। जिस कारण नगीन कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था वही शुक्रवार रात अपनी पत्नी के साथ दस साल रहने के बाद पत्नी की बेफवाई से नाराज नगीन ने चौथी मंजिल से कूद कर आपनी जीवन लीला समाप्त कर ली राजेन्द्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version