दो बहनों को स्कूल से आते समय रास्ते से उठाकर बदमाशों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी भाजपा के मंडल में पदाधिकारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दतिया में चार बदमाश राह चलती दो बहनों को उठा ले गए। बड़ी बहन (19) के साथ गैंगरेप किया और छोटी बहन (17) से छेड़छाड़ की। घटना जिले के उनाव थाना क्षेत्र की है। घर जाने के बाद रेप पीड़िता ने फांसी लगाने की कोशिश की, समय रहते परिजन ने देख लिया और उसे तत्काल झांसी के निजी अस्पताल ले गए। दोनों बहनें शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपी मिले और उन्हें धमकाकर रामकिशोर यादव के घर ले गए। यहां नाबालिग से छेड़छाड़ की। बड़ी बहन से चारों ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद जब रेप पीड़िता ने सुसाइड का प्रयास किया तो छोटी बहन ने परिवार को पूरी बात बताई। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है

थाने का घेराव किया तब दर्ज किया मामला परिजन ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस के ढीले रवैए को देखते हुए परिजन ने भीड़ के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ध्रुव राय, अमन यादव, आदित्य यादव और विक्की साहू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी ध्रुव राय और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, ध्रुव राय बीजेपी का उनाव का मंडल अध्यक्ष है। दतिया एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भांडेर SDOP और महिला इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की भी निगरानी की जा रही है।

Exit mobile version