पंढरीनाथ थाने की बिल्डिंग का लोकापर्ण:कमिश्नर के साथ पहुंचे वरिष्ठ अफसर और विधायक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पंढ़रीनाथ थाने की नई बिल्डिंग का शुक्रवार को वर्चुअल लोकापर्ण हुआ। जिसमें कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर के साथ विधायक और क्षेत्रीय नेता पहुंचे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के पहले भोपाल से सीएम ने इसका वर्चुअल लोकापण कर दिया। जल्द ही बिल्डिंग में सामान शिफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा।
पंढरीनाथ थाने की नई बिल्डिंग का काम काफी दिनों से चल रहा था। यह लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है। शुक्रवार को सीएम के वर्चुअल प्रोग्राम में इसके लोकापर्ण को भी शामिल किया गया। इस दौरान यहां कमिश्नर मकरंद देउस्कर,असिस्टेंट कमिश्नर मनीष कपूरिया और विधायक मालिनी गौड के साथ अन्य अफसर भी पहुंचे। कमिश्नर ने बताया कि इस साल सराफा थाने की नई बिल्डिंग का काम भी पूरा हो जाएगा। थाने की बिल्डिंग में वाई-फाई के साथ काफी नई सुविधाएं भी रखी गई हैं। यहां एसीपी कार्यालय को भी शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Exit mobile version