नीट की तैयारी कर रही छात्रा से रेप:कोचिंग में पहचान के बाद दोस्ती, फिर जबरन संबंध बनाकर फोटो वायरल करने की देने लगी धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट के साथ वही पढ़ने वाले अन्य स्टूडेंट ने रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी फोटो वायरल कर उसे बार-बार संबंध बनाने को लेकर धमकी देने लगा। छात्रा ने इसके बाद अपने परिवार के लोगों से बात की। गुरुवार रात छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ रेप और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 23 साल की पीड़िता की शिकायत पर अल्मास पुत्र अकबर लोहार के खिलाफ रेप कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि दोनों भंवरकुआ इलाके में ही निजी कोचिंग पर पढ़ाई करते हैं। यहां उसकी पहचान आरोपी से हुई।
आरोपी से चैटिंग पर बात होने लगी। इसके बाद उसने प्यार की बात की। मार्च में वह उसे खजराना इलाके में ले गया। यहां रूम में मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। इस दौरान उसने कुछ फोटो भी ले लिए। इस बात से नाराज होकर मैंने उससे बात कम कर दी। इसके बाद फिर से वह मेरे रूम पर आया और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
यहां मेरे साथ फिर से उसने जबरदस्ती की। मामले में वह बार-बार संबंध बनाए रखने के लिए जोर देने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद भंवरकुआ थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Exit mobile version