नौकरानी ने चुराई तिजोरी, डिजिटल लॉक नहीं खोल पाई तो कूड़े में छुपाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी नौकरानी की हरकत, पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकारा।
पुलिस ने कारोबारी अंशुल सिंघल की नौकरानी राजकन्या को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। वह बंगले से तिजोरी चुरा ले गई थी, जिसमें 15 लाख के गहने और रुपये थे। डिजिटल लॉक होने के कारण राजकन्या तिजोरी नहीं खोल पाई तो उसे कूड़े में छुपा दिया था।

विजय नगर टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, अंशुल सिंघल निवासी स्कीम 54 विजय नगर का पानी का कारोबार है। घर में काम करने के दौरान राजकन्या ने विश्वास जीत लिया था। अंशुल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को राजकन्या तिजोरी चुरा ले गई। सीसीटीवी फुटेज में उसकी हरकत रिकार्ड हो गई। गुरुवार को पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो चोरी स्वीकार ली। टीआइ के मुताबिक, लॉक खोल लिया है। तिजोरी में उतने आभूषण नहीं है, जिसका एफआइआर में जिक्र है।

Exit mobile version