मल्हारगंज पुलिस ने भी 36 साल की महिला की शिकायत पर सकलेन निवासी मुकेरीपुरा मजिस्द के पास खिलाफ रेप ओर रुपए ऐंठने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह सकलेन को 3 साल से जानती है। दोनों की दोस्ती होने के बाद सकलेन ने शादी की बात की। जिसके बाद कई बार उसके साथ रेप किया। आरोपी तीन सालों से उसे शादी के नाम पर धोखा दे रहा है। इस दौरान उसने बीमारी ओर अन्य बातों का बहाना करते हुए 70 हजार रुपए भी ठग लिये। पुलिस ने सकलेन को हिरासत में ले लिया है।
