- महापौर एवं आयुक्त ने निगम प्रांगण में श्री गणेश प्रतिमा का किया पूजन।
इंदौर । सुखहंता गणेश जी का नगर निगम इंदौर में विधीवत स्थापना की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निगम प्रांगण में विराजे श्री गणेश प्रतिमा का विधि विधान से पूजन अर्चन की गई। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी एवं श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पहाड़िया, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग कैबिनेट मंत्री प्रताप करोसिया, यूनियन के लीलाधर करोसिया, महेश गोहर, पार्षद गण, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमा को राजवाड़े से निगम प्रांगण तक बैंड बाजे के साथ जुलूस के माध्यम से लाया गया जिसमें एमआईसी मेंबर एवं अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर भार्गव द्वारा श्री गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन कर शहर में सुख समृद्धि एवं शांति एवं शहर का विकास हो इसके लिए श्री गणेश से प्रार्थना की। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामना दी गई।
