जन आक्रोश यात्रा सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा सरकार झूठे प्रलोभन देने में माहिर जन आक्रोश यात्रा से भाजपाईयों में बौखलाहट: जेवियर मेडा

झाबुआ :विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी में जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य को लेकर एक बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर ग्रामीण जनों ने पूर्व विधायक जेवियर मेडा का पुष्प हारो से स्वागत किया कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाना है कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनाना है के नारे कांग्रेस कार्यकर्ता लगाते रहे आयोजित की बैठक में पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने सैकड़ो ग्रामीण व ग्राम के रहवासियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के झूठे प्रलोभन में ना आए सरकार कर्जे में है प्रदेश के हर व्यक्ति पर 40000 का कर्ज है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के एन वक्त पर घोषणाएं पर घोषणा कीए जा रहे हैं और सरकार का खजाना खाली है भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा विदाई यात्रा हो गई है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ हो चुकी है मालवा निमाड़ आदिवासी बाहुल्य सीटों की यात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया कर रहे हैं हमारे क्षेत्र में हमें एक जुट होकर जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाना है भाजपा के क्रियाकलापों को आमजन के समक्ष हमें रखना है
इस अवसर पर पूर्व सरपंच बंसी बारिया कांग्रेस नेता बाला सेठ हेमू सरपंच रेलू सरपंच सरदार सिंह चूलिया भाई अमर सिंह राकेश आदि सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन साहिल खान ने किया आभार मुकामसिंह द्वारा व्यक्त किया गया

Exit mobile version