नन्हे मुन्ने बच्चों ने निकाली बाबा रामेश्वर महादेव की भव्य पालकी यात्रा,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/hvJof4BB1Pw

शहर के राजवाड़ा से नंदलालपुरा तक आज बाबा रामेश्वर महादेव के जयकारे जमकर गूंजे भगवा में माहौल में पहली बार बच्चों ने निकाली बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा।

नंदलालपुरा क्षेत्र के रहने वाले मनोज परंजिया ने बताया कि क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों ने चंदा एकत्रित किया और परिचय छपवाकर घर-घर बांटे गए इसके बाद बच्चों की मंशा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के कुछ समाजसेवी व अन्य लोगों ने इस पल की यात्रा को लेकर रूपरेखा बनाई और रामेश्वर महादेव की पाल की यात्रा नंदलालपुरा में भव्य स्तर पर निकाली गई जिसमें घोड़ा बग्गी के साथ ही भगवान की पालकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आतुर हो रहे थे। श्री रामेश्वर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भगवा में हो गया बच्चों द्वारा निकाली गई है , यह पालकी यात्रा नंदलालपुरा, बक्शी गली से राजवाड़ा की परिक्रमा करते हुए गोपाल मंदिर, श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर पर होती हुई अपने नियत स्थान पर पहुंची, उन्होंने बताया की इस पालकी यात्रा का पहला वर्ष है वही आने वाले समय में इस यात्रा का और विस्तार किया जाएगा।

Exit mobile version