इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले छात्र के साथ लूट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/DEyOm12LkHA

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र के बैंग में से रुपए चोरी हो गए इस पूरे ही मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।

पूरा मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने घर से बैग में ₹50000 लेकर कॉलेज की फीस भरने के लिए जा रहा था इसी दौरान जब वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो एक युवक ने लिफ्ट के लिए उसे हाथ दिया क्योंकि युवक काफी गरीब तरह का नजर आ रहा था तो युवक ने उसे लिफ्ट दे दी और कुछ दूरी पर ले जाकर उसे छोड़ दिया इसके बाद जब छात्र ने अपने बैग में से रुपए देखें तो वह गायब थे इसके बाद छात्र ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जिस युवक को उसने लिफ्ट दी थी उसी जगह पूरी वारदात को अंजाम दिया गया इसके बाद छात्र ने पूरे मामले की शिकायत थाने पर आकर शिकायत कर दी वहीं पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version