दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए राहगीरों से लूटे मोबाइल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया थाना पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपित की तलाश जारी, तीनों का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड भी है।

कनाड़िया थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो राहगीरों से मोबाइल लूटते थे। मुख्य आरोपित अभी फरार है। उसने ही जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लूट के लिए दोस्तों को एकत्र किया था। तीनों का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड भी है।
टीआइ केपी यादव के मुताबिक, पुलिस ने प्रभुलाल जाट की शिकायत पर सोमवार रात लूट का केस दर्ज किया था। देर रात आरोपित देवराज सिंह निवासी आमलिया, सुनील निगम निवासी ऋषभ कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित राजा बौरासी फरार है। टीआइ के मुताबिक आरोपित राजा का जन्मदिन आने वाला है। उसने दोस्तों को पार्टी देने के लिए दो लोगों से फोन लूटे थे।

Exit mobile version