पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर देहात थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने दल बल के साथ तिरंगा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए…तो इसी के साथ दोपहिया चालकों को हेलमेट लगाने के निर्देश दिए…साथ ही कई दोपहिया चालकों को हेलमेट भेंट किए एवं कहा कि अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए जब भी गाड़ी पर निकले तो हेलमेट लगाकर ही निकले! यह अभियान करीब 2 महीना चलेगा! पुलिस मुख्यालय भोपाल में सभी थानों को निर्देशित किया है कि वह आदेश का पालन करें।
