पटवारी चयन परीक्षा का विरोध जारी परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

– मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई पटवारी चयन परीक्षा में धांधली का विरोध शुजालपुर में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।आज फिर से शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों से प्रतियोगी परीक्षा अभ्यार्थियों ने पटवारी परीक्षा में हुई धांधली का विरोध कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने एसडीएम कार्यालय में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शासन को पटवारी परीक्षा परिणाम को तत्काल स्थगित करते हुए परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन करने और इस गड़बड़ी की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

Exit mobile version