देश के सबसे स्वच्छ शहर के कलेक्टोरेट की शौचालय में लगा ताला, लोग परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • सिर्फ कलेक्टोरेट में आने वाले लोग बल्कि वहां के कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं।

कलेक्टोरेट की पहली मंजिल पर स्थित वॉश रूम के गेट पर ताला लगा दिया गया है। वॉश रूम बंद होने से वहां आने वाले आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी पाइप लाइन कहीं से फूट गई है, जिससे गंदा पानी नीचे के ऑफिस में टपक रहा है। इस कारण सुधार कार्य होने तक इसे बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, करोड़ों की लागत से बने प्रशासनिक संकुल में कार्यों की क्वालिटी को लेकर हमेशा से ही प्रश्न उठते रहे हैं। ताजा मामला पहली मंजिल पर स्थित वॉश रूम से गंदा पानी रिसने का है। बताया जा रहा है कि यहां के कर्मचारियों ने इसकी बहुत पहले शिकायत की थी, जिससे सुधार कार्य करवाया जा सके, लेकिन मेंटेनेंस करवाने की जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब यह समस्या और बढ़ गई है।

इस कारण वॉश रूम का गंदा पानी ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ऑफिस में टपक रहा है। ज्यादा गंदा पानी टपकने के कारण वहां के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई। मामले में जब त्वरित कोई रास्ता नजर नहीं आया तो निर्णय लिया गया कि फिलहाल इस वॉश रूम को सुधार कार्य होने तक ताला लगाकर बंद कर दिया जाए। इसके बाद वॉश रूम के गेट पर ताला जड़ दिया गया।

उधर , वॉश रूम बंद होने से न सिर्फ कलेक्टोरेट में आने वाले लोग बल्कि वहां के कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें दफ्तर के पश्चिमी भाग में स्थित वॉश रूम तक लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ दूर जाना पड़ रहा है, बल्कि समय भी बर्बाद हो रहा है।

- Advertisement -

कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाए थे मामला
सूत्र बताते हैं कि कलेक्टोरेट के कर्मचारियों ने गंदा पानी रिसने की शिकायत कई बार पहले भी उच्च अधिकारियों से की थी, लेकिन उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया। समय के साथ रिसन बढ़ती गई और अब बहुत ज्यादा परेशानी हुई तो वॉश रूम बंद करना पड़ा।

Exit mobile version