दस से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल आरक्षक सेवा से बर्खास्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस में आरक्षक जितेंद्र राठौर को 10 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल होने के चलते सेवा से बर्खास्त करने का आदेश मंगलवार को जारी किया गया। ताजा मामले में आरक्षक ने फरियादी मुकेश पर 18 मार्च को मिर्च पावडर डालकर मारपीट करते हुए 10 हजार रुपए छीन कर भाग गया था। जिस पर फरियादी मुकेश के द्वारा थाना क्षिप्रा में आरक्षक जितेंद्र राठौर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 141/23 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया। आरोपी आरक्षक जितेंद्र राठौर के विरुद्ध कुल 10 अपराध पंजीबद्ध होकर, लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होकर आमजन के जान और माल को नुकसान पहुंचा रहा था। आरक्षक जितेंद्र राठौर का कृत्य पुलिस अनुशासन एवं सेवा शर्तों के विपरीत होने से संविधान के अनुच्छेद 311(2)(घ) के प्रावधानों में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरक्षक जितेंद्र राठौर को “सेवा से पदच्युत” जैसा कठोर दण्ड से दंडित किया गया।

Exit mobile version