तेजाजी नगर थाने पर प्रदर्शन एवं घेराव हिंदू जागरण मंच, के सेकड़ो कार्यकर्ता पहुँचे तेजाजी नगर थाने

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाने का हिंदूवादी संगठनों ने घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया, एक दिन पूर्व रंग पंचमी पर्व के मौके पर स्काईलाइन रिसोर्ट  में गैर हिंदू युवको के प्रवेश को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था, , रिसोर्ट मैनेजर की फर्जी शिकायत पर  पुलिस ने हिन्दू संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ नामजद और लगभग चालीस अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया था, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आज इसका विरोध कर रहे थे, और आज इसी विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में तेजाजी नगर थाने पहुंचे,विरोध प्रदर्शन किया, थाने के बाहर कार्यकर्ताओ को रोका गया, और इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया , कार्यर्कताओ ने थाने के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया, कुछ देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस के  बड़े अफसर ने पहुँच कर समझाइश दी और मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया तब जाकर मामला शांत  हुआ, रंगपंचमी पर रंग गुलाल की भरमार के साथ साथ एक  बड़े आयोजन की तैयारी तेजाजी नगर स्थित एक स्काय लाइन रिसोर्ट में की गयी थी, हिन्दू वादी संगठन का आरोप  था कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के  लोग शामिल होंगे, इसमें मादक पदार्थ भी सप्लाय किये जायेगे, रंगपंचमी के मौके पर मादक पदार्थ की सप्लाय और अश्लील आयोजन की जानकारी की बात कहते हुए  कार्यर्कताओ ने प्रदर्शन किया , होटल मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, इसके बाद हिन्दू संगठन के कायर्कता और आग बबूला हो गए, और टीआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेजाजी नगर थाने के बाहर जमा हो गए, कार्यकर्ताओ का आरोप था कि इस रिसोर्ट में लम्बे समय से अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही है, तय समय के बाद भी रिसोर्ट संचालित होता है, कल भी 3 बजे तक ड्राई डे होने के बावजूद सुबह से ही होटल में शराब खोरी हो रही थी तेज ध्वनि के कारण रहवासी भी परेशान हो रहे थे , इस प्रदर्शन में रहवासी भी शामिल हुए , कार्यर्कताओ ने टीआई पर होटल संचालक को संरक्षण देने का आरोप लगाया व कहा की

अवैध गतिविधियों में लिप्त स्काईलाइन रिसॉर्ट में ड्रग्स जैसे मामले भी पूर्व में सामने आ चुके हे

यहा नाबालिग युवक युवतियों को एंट्री देकर खुले आम शराब परोसी जाती है खुलेआम अश्लीलता तक होती है यहां पूर्व में चाकूबाजी, मारपीट जैसे मामलों में भी स्काईलाइन रिसोर्ट का नाम आ चुका है

हिंदूवादियों पर हुई झूठी f.i.r. के मामले में कार्यर्कता दोषी अफसर  पर कार्यवाही के साथ साथ होटल मालिक पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे,कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले  भारी पुलिस को थाने के बाहर तैनात किया गया था, कार्यर्कताओ के प्रदर्शन के चलते एडीशनल डीसीपी  को मौके पर भेजा गया, एडीशनल डीसीपी ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओ को समझाया और पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए , साथ ही कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया 
एडीश्नल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया के मताबिक कार्यर्कताओ की विभिन्न समस्याएं थी, सभी समस्याओ से संबंधित विभागों को अवगत कराया जाएगा, और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी 

- Advertisement -
Exit mobile version