ट्रैफिक के लिए मोबिलिटी प्लान के तहत होगा काम ,आने वाले 20 साल को देखते हुए कई प्रकार के होंगे काम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आज से 20 वर्ष बाद शहर में सुचारू ट्रैफिक के लिए क्या आवश्यकता होगी, बढ़ी हुई जनसंख्या में के मुताबिक कितने वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए कितने संसाधन बढ़ाने होंगे इसे लेकर दिल्ली की एक कम्पनी ने इंदौर शहर का मोबिलिटी प्लान शहर के जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा, भविष्य के यातायात के लिए फंडिंग कैसे जुटाएं इस पर भी चर्चा की गई।

.शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर के यातायात को बेहतर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है, सांसद शंकर लालवानी भी केंद्रीय योजनाओं के माध्यम आने वाले 20 वर्षों बाद शहर के ट्रैफिक कैसा हो इस पर लगातार काम कर रहे है इसके लिए एक मोबिलिटी प्लान बनाया है साथ ही दिल्ली की एक एजेंसी से सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई गई। कंपनी ने शहर के जनप्रतिनिधियों के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में शहर की जनसंख्या 21 लाख 20 हजार है जो वर्ष 2042 में बढ़कर 74 के लगभग इंदौर की हो जाएगी खेलते शहर और बढ़ती जनसंख्या के अनुसार यातायात के लिए संसाधन जुटाने होंगे। कंपनी ने प्रस्तुत किए गई रिपोर्ट में सड़क, ब्रिज, फ्लाई ओवर और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित कई अनुशंसा की है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया है कि रिपोर्ट में की गई अनुशंसा के अनुसार नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण,राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से संसाधन बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Exit mobile version