इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आईसर वाहन लूट का मामला सामने आया था जिसमें ड्राइवर को बंधक बनाकर दो बदमाश आईसर लूट कर फरार हो गए थे पूरा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों आईसर वाहन चालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पितमपुर से पानी की टंकियां लोड कर होशंगाबाद गया था वहां से वापस लौटते वक्त बदमाशों ने मुझसे लिफ्ट मांगी ड्राइवर द्वारा उसे लिफ्ट दी गई जिन्होंने इंदौर तक का बोल कर बैठे थे इंदौर पहुंचते ही दोनों बदमाशों द्वारा पत्थर मुंडला ब्रिज के पास गाड़ी रुकवाई इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार चाकू निकाला और पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी और फरियादी राजकुमार पांचाल को बंधक बनाकर आईसर वाहन लूट लिया वही जेब में से मोबाइल और पर्स भी ले लिया जैसे तैसे बचकर वाहन ड्राइवर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें प्रेम सिंह उर्फ दरबार भय्यू उर्फ़ राजेश खरे नामक आरोपीयो को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने आईसर वाहन को जलगांव महाराष्ट्र में बेचना बताया है वही पूरे मामले में आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है
