ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले दिन पीड़िता बनकर थाने पहुंच गई DCP, आम महिला बन छेड़खानी की दी शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

फरीदाबाद। देश में पुलिसकर्मियों के कार्यों पर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं, लेकिन फरीदाबाद से एक पुलिस अधिकारी की मानवीय तस्वीर सामने आई है। फरीदाबाद में डीसीपी का अनूठा अंदाज देखने को मिला है। ड्यूटी जॉइन (duty join) करने से पहले डीसीपी सेंट्रल आईपीएस पूजा (DCP Central IPS Pooja) छेड़छाड़ की शिकायत लेकर सेक्टर 31 थाने पहुंच गई। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार एक पुलिस अधिकारी को अपनी शिकायत लेकर थाने क्यों जाना पड़ा इसके पीछे की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे।

आम महिला की तरह शिकायत लेकर पहुंची DCP

दरअसल कई पुलिस अधिकारी अपने टीम के कार्यों की परीक्षा लेते नजर आते हैं। ऐसे में फरीदाबाद की डीसीपी पूजा वशिष्ठ (Faridabad DCP Pooja Vashishtha) सेक्टर 31 थाने के पुलिस कर्मियों की परीक्षा लेने के लिए एक आम महिला की तरह छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। इसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक आम महिला की तरह ही डीसीपी को ट्रीट किया हालांकि उन्हें यह नहीं पता था जिस महिला की वहां शिकायत लिख रहे हैं ड्यूटी जॉइनिंग पर आई है।

पुलिसकर्मियों ने जीता डीसीपी का भरोसा

- Advertisement -

डीसीपी पूजा वशिष्ट (DCP Pooja Vashishtha) ने अपना परिचय दिए बिना शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी मुकदमा दर्ज करने लगे उन्होंने अपना परिचय दे दिया। फिर क्या था थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी भौचक्के रह गए और तुरंत सैल्यूट कर दिया । डीसीपी पुलिस कर्मियों की इस तरह की कार्यप्रणाली को देखकर काफी खुश नजर आई।उन्होंने इस तरह का कदम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के कहने पर उठाया था। बता दें कि साल दो हजार अट्ठारह बैच के आईपीएस अधिकारी पूजा वशिष्ठ (Pooja Vashishtha) हिसार में एडिशनल एसपी के पद पर नियुक्त हुई थी लेकिन उनकी पोस्टिंग फरीदाबाद में कर दी गई।

डीसीपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को ही पदभार संभाला है। सादी वर्दी में हाथ में एक शिकायत की पर्ची लेकर थाने पहुंच गई। जब वहां थाने पहुंची तो उनकी मुलाकात ड्यूटी पर तैनात उमेश से हुई । इस दौरान थाने में मौजूद कोई भी पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं सके डीसीपी ने अपना परिचय किरण निवासी सेक्टर 31 होना बताया था हालांकि डीसीपी पूजा वशिष्ठ का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Exit mobile version