-मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और पूरे मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का भी पुलिस के द्वारा शक्ति से पालन करवाया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी इंदौर के आसपास के थाना क्षेत्र में लगातार बदमाशों के द्वारा बेखौफ वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है इसी कड़ी में एक ही झोन के तीन थाना क्षेत्र में लूट की अलग-अलग वारदातें सामने आई है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इंदौर में आदर्श आचार संहिता का पुलिस के द्वारा शक्ति से पालन करवाया जा रहा है और कई बदमाशों के खिलाफ कई तरह के एक्शन भी पुलिस के द्वारा लिए जा रहा है लेकिन उसके बाद भी इंदौर के एक ही जोन के तीन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक तीन लूट की वारदात सामने आई है सबसे पहली वारदात बदमाशों ने एमआईजी थाना क्षेत्र में अंजाम दी, एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जहां पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वही विजयनगर थाना क्षेत्र में भी एक मोबाइल लूट की वारदात सामने आई जहां पर भी बदमाशों ने एक मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए फिलहाल इस पूरे मामले में भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जहां एक के बाद एक दो थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई तो वहीं तीसरी लूट की वारदात सामने इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में यहां पर एक महिला में अपने गले में सोने की चेन पहन रखी थी तथा बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन पर झपट्टा मारा और तेजी से वहां से फरार हो गए यह घटना भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से एक के बाद एक तीन थाना क्षेत्र में लूट की वारदात तीन थाना क्षेत्रों के सामने आई है उसे पूरे ही मामले में अलग-अलग थाना क्षेत्र की टीम गठित की गई है और जल्द ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ,तथा इसके चलते अलग-अलग थाना क्षेत्र में जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं उसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्दी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा वहीं तीनों ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग अलग-अलग है प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि एक के बाद एक जिस तरह से तीन थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया उसे पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वही अब देखना होगा कि तीन थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।
