अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की गाड़ी में से रुपए चोरी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की गाड़ी में से रुपए निकाल कर दो बदमाश फरार हो गए हैं फिलहाल व्यापारी ने पूरे मामले की शिकायत अन्नपूर्णा पुलिस को की है और अन्नपूर्णा पुलिस पूरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई।

पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी मंदिर के वहां पर एक प्याज व्यापारी ने अपनी एक्टिवा गाड़ी खड़ी की और मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए गए जब वह वापस आए तो एक्टिवा गाड़ी की डिक्की टूटी हुई थी और जब उन्होंने डिक्की की सीट हटाकर देखा तो उसमें से ढाई लाख रुपए जो उन्होंने रखे हुए थे वह गायब थे इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की सूचना अन्नपूर्णा पुलिस को दी और अन्नपूर्णा पुलिस ने पूरे ही मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा रहा है कि दोनों ही बाइक सवार आरोपी पीछा करते हुए प्याज व्यापारी के साथ चाणक्यपुरी स्थित हनुमान मंदिर तक आए और वहां पर कुछ ही मिनट में जब व्यापारी मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए गए इस दौरान उन्होंने व्यापारी की एक्टिवा गाड़ी को निशाना बनाया और गाड़ी की डिक्की में रखे हुए रुपए निकाल कर फरार हो गए फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version