ट्रैक्टर चलाने से मना किया तो किसान को पीटा, गोली चलाने का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाने से मना करने पर रसूखदार बौखला गया। उसने किसान को बुलाया और डंडे से पिटाई कर दी। हत्या की धमकी दी और हवा में फायरिंग भी की। डीसीपी के पास शिकायत पहुंची तब केस दर्ज हुआ।
गांधीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अर्जुन अंबाराम राठौर निवासी हिंकारगिरि की शिकायत पर आरोपित संजू मेवाड़ी निवासी दिलीप नगर और उसके साथी के विरुद्ध केस दर्ज किया। अर्जुन के मुताबिक, संजू मेवाड़ी (माली) ने फार्म हाउस (मनाली) में ट्रैक्टर चलाने का बोला था। उसने फोन पर अपशब्द कहे और फार्म हाउस पर बुलाया। अर्जुन भाई कृष्णा के साथ पहुंचा तो संजू और उसके साथी ने पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल से गोली चलाई। टीआइ रमेशचंद्र भास्करे के मुताबिक, आरोपितों की तलाश में शुक्रवार रात छापा मारा, लेकिन घरों से फरार हो गए।

Exit mobile version