नगरीय सीमा में थाना प्रभारियों की पोस्टिंग के लिए सीएम हाउस तक उठापटक हुई। इसमें पहली बार पुलिस आयुक्त ने मंत्रियों को तवज्जो नहीं दी। चुनाव आयोग के कारण 32 थानों के प्रभारियों को हटाया गया था। शनिवार को यहां नए टीआइ को पदस्थ कर दिया जो विभिन्न जिलों से आए थे। कुछ थानों पर कद्दावर मंत्रियों की सहमति से पोस्टिंग हुई थी। आयुक्त ने उन्हें हटाकर नए टीआइ भेज दिए। मंत्री जिन टीआइ के लिए दबाव बना रहे थे वहां भी नहीं सुनी गई। भंवरकुआं, कनाड़िया, लसूड़िया और बाणगंगा थाने में विधायक की पसंद के टीआइ भेजे गए। बाणगंगा में तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के कारण कद्दावर मंत्री के पसंदीदा टीआइ को बदलना पड़ा। इसी तरह कुल मिलाकर देखा जाए तो दो नंबर विधायक का दबदबा रहा। जबकि इसके पूर्व हुई पोस्टिंग में मंत्री की एकतरफा चली है।
