उज्जैन में दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए महाकाल लोक थाना खोला जाएगा. मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार नए पुलिस थाने शुरू कर रही है. भोपाल और डिंडोरी के बाद अब उज्जैन में भी एक नया थाना खोले जाने की तैयारी है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखकर पुलिस को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है
