जब भी कोई शिवाजी प्रतिमा को देखेगा तो उसमें राष्ट्र प्रेम का भाव जागेगा…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • युपी के मुख्यमंत्री योगी ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण।

इंदौर। छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वे राज्याभिषेक वर्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में स्वच्छता में लगातार नंबर वन एवं देश में स्मार्ट सिटी में अग्रणी इंदौर शहर के महापौर भार्गव व उनकी टीम का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूूॅ। उन्होने देश के महान छत्रपति शिवाजी के राज्यभिषेक पर्व को इतने उत्साह से मनाया है। इंदौर ने शिवाजी के राज्यअभिषेक पर्व की शुरूआत की है कि जो कि देश के अन्य शहरो में भी मनाया जावेगा। इंदौर के इस मुख्य मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा व स्मारक वाटिका को जब भी कोई देखेगा तो उसमें राष्ट्र प्रेम का भाव आएगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में छत्रपति शिवाजी का आगरा में म्युजियम का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर की जागरूक जनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों व महापौर की टीम ने समर्पण के भाव से इंदौर को स्वच्छता में अग्रसर किया है। तथा समर्पण के भाव से ही इस स्मारक का निर्माण किया है।


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर, स्मार्ट सिटी में योगी जी का स्वागत है। शिवाजी ने सनातन धर्म को आगे ले जाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, सूश्री ऊषा ठाकुर, केबिनेट मंत्री प्रताप करोसिया, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, गौरव रणधीवे, सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, आकाश विजयवर्गीय, गोलु शुक्ला, सभापति मुन्ना लाल यादव, राजेंद्र राठौड़, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक शर्मा, अश्विनी शुक्ल, राकेश जैन, मनीष शर्मा मौजूद थे।

Exit mobile version