चोरी की घटना को को अंजाम देने वाले गेंग के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्तार में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने रात्रि में सुने घरों व गोदाम में चोरी करने वाले अंतर राज्य गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा महाराष्ट्र के अमरावती जिले में लगातार कई वारदातें की है वही चोइथराम मंडी के पीछे झोपड़पट्टी बनाकर छिपकर फरारी काट रहे थे जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र के अमरावती थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नवल भुरिया अपनी गैंग लेकर जाता है और वहां पर सुने मकान और गोदामो में चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस इंदौर आ जाते हैं और चोइथराम मंडी के पीछे जंगल में झोपड़पट्टी बना कर छुप जाते हैं सूचना के बाद पुलिस ने नवल भूरिया निवासी बहेल थाना बाग वीरेंद्र नागेश्वर उर्फ ठेकेदार रामकृष्ण सिल्वेकर और राजू जांबेकर को पकड़ा पूछ ताछ में आरोपियों ने पहले तो पुलिस को बरगलाया परंतु जब क्राइम ब्रांच की टीम ने सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले महीने की 7 तारीख को नवल ने अपने साथियों के साथ बस में बैठकर खंडवा गए थे जहां पर पहले वह मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्हीं से अमरावती जिले के अन्य थाना क्षेत्र में सुने घरों और गोदामो को निशाना बनाकर वहां का माल चुराते थे इस गैंग का मुख्य सरगना नवल भुरिया है जो भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़े-बड़े शहरों में अपनी गैंग ले जाकर वारदातों को अंजाम देता है वही इस पर महाराष्ट्र में दो दर्जन से अधिक चोरी और नकाब जनी के अपराध दर्ज हैं

Exit mobile version