पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाएं टिकिट खरीद-फरोख्त के आरोप भाजपा में उचित स्थान मिलने पर होंगे शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की करारी हार के बाद शाजापुर जिले के पूर्व जिला योगेन्द्र सिंह बंटी बना का बयान सामने आया है। मिडिया से बातचीत में दिए इस बयान में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस हाईकमान पर टिकट वितरण को लेकर असंतोष जताते हुए कांग्रेस पार्टी पर टिकिट खरीद-फरोख्त और परिवारवाद का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि शाजापुर जिले के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंटी बना ने शुजालपुर विधानसभा से टिकिट की मांग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार का जमकर विरोध किया था। इसके बाद को 17 नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद ही कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। इस बात से नाराज शाजापुर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बंटी बना ने अब कांग्रेस का दामन

Exit mobile version