घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रहा युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल स्नेच करके फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में फिर एक युवक के साथ मोबाइल स्नेचिंग की घटना सामने आई है जहां बाइक सवार बदमाश ने युवक के साथ मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले स्वयंम जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था उसी दौरान कोई अज्ञात बाइक सवार बदमाश आया और मोबाइल स्नेच करके फरार हो गया बाइक सवार बदमाशों आसपास तलाशा लेकिन वह नहीं मिला फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Exit mobile version