इंदौर में तीन तलाक का मामला आया सामने, पति ने SMS पर पत्नी को दिया तलाक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़ित महिला द्वारा खजराना थाने में शिकयात दर्ज करवाई है उसके पति द्वारा एसएमएस के जरिये तीन तलाक दे दी गई है महिला की शिकायत पर खजराना पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

दरसअल तीन तलाक का चलन इन दिनों इन्दौर शहर में बढ़ता ही जा रहा है ताजा मामले में इन्दौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़ित महिला द्वारा खजराना पुलिस को शिकायत की थी कि पीड़ित महिला का पति इमरान द्वारा एसएमएस के जरिये तीन बार तलाक तलाक तलाक लिख कर तलाक दे दिया है वही जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि महिला के पूर्व पति से तीन बच्चे है और पूर्व पति को छोड़ने के बाद अजमेर निवासी इमरान नाम के व्यक्ति से शादी डॉट कॉम के जरिये मुलाकात हुई जिसके बाद इमरान ने पीड़ित महिला को शादी का ऑफर दे दिया पीड़ित महिला इमरान के बहकावे में आ गई और इमरान से निकाह कर लिया इमरान भी पहले से शादी शुदा था मगर इमरान ने पीड़ित महिला को अपने आपको कुंवारा होना बताया था जब पीड़ित महिला को इमरान पहले से शादी शुदा होने का पता चला उसी दिन से इमरान और उसकी पत्नी के बीच विवाद चालू हो गया था जहा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति इमरान की तलाश शुरू कर दी है…

Exit mobile version